क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने लापता हुई 18 वर्षीय लड़की को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के हवाले

दिनांक 13 फरवरी 2022
फरीदाबाद: पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच कैट प्रभारी सुरजीत की टीम ने एनआईटी थानाक्षेत्र से गुम हुई 18 वर्षीय लड़की को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाने का सराहनीय कार्य किया है।
लड़की घरवालों से किसी बात को लेकर नाराज थी। परिजनो के मुताबिक लड़की 11 फरवरी को अपने घर से बिना बताए कही चली गई थी। इस संबंध में थाना एनआईटी में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। लड़की के परिजनों ने बताया कि उन्होंने उसे ढूंढने का हर संभव प्रयास किया परंतु उन्हें उसकी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने अपनी लड़की के दोस्तों से भी पूछताछ की परंतु उन्हें भी उसके बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई।
क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर लड़की को बल्लभगढ़ के सेक्टर 3 से बरामद किया है। लड़की किसी बात को लेकर घर वालों के साथ नाराज हो गई थी। जिसके कारण लड़की घर छोड़कर निकल गई थी। लड़की के बारे में थाना एनआईटी में सूचना दी गई। कानूनी प्रक्रिया उपरांत लड़की को परिजनों के हवाले किया गया है। लड़की के परिजनों ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया।

Mahesh Gotwal

Mobile No.-91 99535 45781, Email: [email protected], ऑफिस एड्रेस: 5G/34A बसंत बग्गा कांपलेक्स NIT Faridabad 121001

Related Articles

Back to top button